वर्कशॉप से संपर्क करें
कॉल करें, WhatsApp करें, या हमसे पुरानी मोतिहारी रोड, मुजफ्फरपुर पर मिलें।
हमारी वर्कशॉप चांदनी चौक, मुजफ्फरपुर से पुरानी मोतिहारी रोड, जयप्रकाश नगर, मुजफ्फरपुर में शिफ्ट हो गई है।
हाइवे ब्रेकडाउन व इमरजेंसी रिपेयर (NH-27 / NH-22)
NH-27 व NH-22 पर ऑन-साइट वेल्डिंग, कमानी पत्ता बदलाव, एक्सल रिपेयर व एक्सीडेंट बॉडी रिकवरी।
वर्कशॉप पतापुरानी मोतिहारी रोड, जयप्रकाश नगर, मुजफ्फरपुर, बिहार 843108
कार्य समयखुला हैसोमवार - शनिवार: सुबह 8:00 - रात 8:00
राजमार्ग से पुरानी मोतिहारी रोड वर्कशॉप पहुंचने का रूट गाइड
दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज व गोरखपुर दिशा से
सादतपुर / बैरिया बाईपास से पुरानी मोतिहारी रोड की ओर मुड़ें। रास्ता चौड़ा और पक्का है, जहां 10-चक्का से लेकर 16-चक्का भारी गाड़ियां आसानी से आ सकती हैं।
पटना, हाजीपुर, वैशाली व सीतामढ़ी दिशा से
मुजफ्फरपुर बाईपास होते हुए जयप्रकाश नगर मार्ग से पुरानी मोतिहारी रोड पहुंचें। शहर के अंदरूनी जाम (मोतीझील / पुरानी चांदनी चौक भीड़) से पूरी तरह बचेंगे।
ट्रेलर, 28 से 32 फीट लंबी बॉडी व कंटेनर ट्रक
पुरानी मोतिहारी रोड वर्कशॉप के मुख्य गेट पर पर्याप्त टर्निंग रेडियस है। खाली चेसिस और लंबी गाड़ियां बिना सड़क रोके सीधे अंदर यार्ड में प्रवेश कर सकती हैं।
पहुंचने से 30 मिनट पहले कॉल करें ताकि वर्कशॉप यार्ड में गाड़ी खड़ी करने की खाली जगह तैयार रहे।